अंकित सक्सेना बदायूँ-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन स्थित पुलिस मार्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी लाइन विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे ।
सर्वप्रथम स्कूल परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये तदुपरांत समस्त कक्षाओं में जाकर बच्चों से पढाई के सम्बन्ध में जानकारी की गयी । शासन के निर्देशानुसार बच्चों के आने-जाने हेतु वाहनों में सुरक्षा सम्बन्धी मानकों का कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । शिक्षकों की समय-समय पर काउंसलिंग कराते हुए उनके द्वारा पढाये जाने वाले विषय में दक्षता की जांच की जाये । स्मार्ट क्लासेज चलाये जाने हेतु प्रोजेक्टर की अनुमानित लागत एवं माहवार आने वाले खर्च का आगणन तैयार करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । कम्प्यूटर लैब जिसमें 24 कम्प्यूटर लगाये गये हैं, का भी निरीक्षण करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि आधुनिक समय में कम्प्यूटर के महत्व को देखते हुए समस्त बच्चों को अन्य विषयों के साथ-साथ कम्प्यूटर का भी व्यावहारिक ज्ञान दिया जाये । इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष माह जुलाई में “स्कूल चलो अभियान” का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विधालय में दाखिला हेतु प्रेरित करें एवं स्कूल में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के निर्देश दिये गये ।