● डीएम ने किया निर्माणाधीन डी-ब्लाॅक का निरीक्षण ।
बदायूँ: कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन डी-ब्लाॅक का जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ निरीक्षण किया। बिल्डिंग का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है। फिनीशिंग के बचे शेष कार्य को डीएम ने जल्द से जल्द पूर्ण कर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि गत वर्ष मलेरिया से पीड़ित लोगों की आरडीटी किट से जांच की जाए तथा अन्य क्षेत्रों में स्लाइड स्लाइड से लोगों की जांच की जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों के सीएचसी एवं पीएचसी पर मलेरिया वार्ड बनाए जाएं।
शनिवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने संचारी रोग नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा गांवो में जाकर सफाई व्यवस्था के साथ एंटी लारवा का छिड़काव, फॉगिंग आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए। गांवों में समय-समय पर जाकर साफ-सफाई, एंटी लारवा दवा का छिड़काव का निरीक्षण करते रहें। मलेरिया अधिकारी एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराएं। डीएम ने निर्देश दिए है कि कोई भी व्यक्ति किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है तो उसके बारे में बिना छुपाए तुरंत अवगत कराए। सीएमओ डॉ0 यशपाल सिंह ने डीएम को अवगत कराया कि 50 हजार आरडीटी किट उपलब्ध है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, सीएमओ सहित एमओआईसी एवं स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे ।