गोंडा-
सभी अधिकारी स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क करें तथा सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर न गिरने दें। इसके अलावा स्कूलों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा से बच्चों का नामांकन हो। यह निर्देश गोंडा डीएम जेबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
डीएम ने स्कूल चलों अभियान की समीक्षा के दौरान शिक्षा क्षेत्रवार प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब तक पंजीकृत कराए गए बच्चों की संख्या ब्योरा तलब किया तो ज्ञात हुआ कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अब तक नांमांकन कम हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सब पूरी लगन के साथ स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क कराना सुनिश्चित कराएं तथा अभिभावकों से वार्ता करके उन्हें प्राइमरी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि सिसटम में सुधार की आवश्यकता है। ड्राप आउट बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस अभियान से आच्छादित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि भोजन से लेकर पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस आदि सभी आवश्यक वस्तुएं सरकारी स्कूलों में बच्चों को निःशल्क दी जाती हैं फिर भी नामांनी न बढ़ना चिन्ता का विषय है और कहीं न कहीं हमारे सिस्टम पर सवालिया निशान लगाने वाला विषय है। इसलिए सभी लोग तनमन से लगकर प्राइमरी व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन कराएं। उन्होने कहा कि वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में योग्य शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं है जिनके द्वारा लगातार नवाचार किया जा रहे हैं और जनपद के कई विद्यालयों ने तो हाई क्लास प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कम से कम दस प्रतिशत अधिक नामांकन हर हाल में कराया जाय। डीएम द्वारा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी रमेशचन्द्र चैबे, जिला समन्यवक सर्व शिक्षा अभियान राजेश सिंह, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।