दो दिन पूर्व मछली पकड़ने गये युवक का तालाब में मिला शव

                हरदोई- हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में तालाब में मछली पकड़ने गए युवक का शव दो दिन बाद मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
              ग्राम सतौथा निवासी विश्राम (25) पुत्र लज्जाराम खेतीबाड़ी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व विश्राम घर में बिना बताए गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए थे। जहां पर मछली पकड़ते समय विश्राम तालाब में डूब गया, लेकिन घटना की जानकारी परिजनों को नहीं लगी। देर शाम जब विश्राम घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार की देर शाम तक उसका पुत्र का पता नहीं चला। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को उतराते हुए देखा और वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।