वैश्विक बाजारों में मिले जुले रूख के बीच लगातार तीसरे दिन घरेलू बाजारों में तेजी दर्ज हुई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दशमलव दो नौ प्रतिशत की तेजी से 103 अंक बढकर 35 हजार 319 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी दशमलव दो दो प्रतिशत की बढत से 24 अंकों का उछाल दर्ज करते हुए दस हजार 742 पर बंद हुआ। 15 महीने के न्यूनतम स्तर से नीचे गिरते हुये अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया डॉलर की तुलना में 18 पैसे कमजोर हुआ और 67 रुपये 26 पैसे प्रति डालर के स्तर पर दर्ज हुआ।