जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि कोरोना महामारी देश, प्रदेश में फैली है और इसके बचाव एवं उपचार हेतु जनपद के समस्त विभाग आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्य कर रहे है तथा कोरोना महामारी से बचाव एवं स्वमूल्यांकन हेतु भारत सरकार द्वारा आरोग्य सेतु नाम से एक आधुनिक मोबाइल ऐप का विकास किया गया है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे एवं जोखिम का आंकलन करने में नागरिकों की मदद करता है और यह मोबाइल ऐप ब्लूटूथ लोकेशन एवं मोबाइल नम्बर का उपयोग कर आस-पास मौजूद कोरोना संक्रमित लोगों के बारे में एलर्ट जारी करता है तथा इस मोबाइल ऐप को दोनों तरह के मोबाइल आपरेटिंग साफ्टवेयर के लिए उपलब्ध है।
डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर जाएं…
https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu
उन्होने बताया कि ऐप में उक्त विशेषताओं के अतिरिक्त राज्यवार कोरोना हेल्पलाइन सेंटर की सूची भी उपलब्ध है और इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्नों का उत्तर देकर स्वयं अपना मूल्यांकन भी किया जा सकता है तथा ऐप के समस्त डाटा को भारत सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा जाता है। उन्होने समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को निर्देश दिये है कि व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से छात्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में जनसामान्य को इस ऐप का प्रयोग कोरोना महामारी से बचाव हेतु कराना सुनिश्चित करें।