बदायूं की बेटी ने किया नाम रोशन, राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्रा द्वारा की गयी सम्मानित

मोहल्ला कबूलपुरा बदायूं के रहने वाले मास्टर मुशाहिद अली खान की बेटी डॉक्टर ज़ौहरा खान जिन्होंने राजपूताना यूनानी मेडिकल कॉलेज जयपुर से बीयूएमएस की पढ़ाई करते हुए प्रतिभा के बूते उच्च मानदण्ड स्थापित किए ।

डॉक्टर ज़ौहरा ने पूरी यूनिवर्सिटी में ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में टॉप करके बदायूं का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है । जिसके लिए आईआईटी जोधपुर में तृतीय समारोह में माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा उनको सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं करते हुए आशीर्वाद दिया ।