लखनऊ- बालागंज के रहने वाले पेशे से चिकित्सक डॉक्टर राजकिशोर अवस्थी को राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एस) के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय कमेटी दिल्ली द्वारा की गई है।
वहीं इसी पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष रहे चंद्रजीत यादव को पार्टी विरोधी गतिविधि एवं अनुशासन हीनता करने के कारण अमर सिंह राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश के द्वारा पदमुक्त कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री सुनील यादव ने बताया कि संगठन को आशा व पूर्ण विश्वास है कि डा. राजिशोर अवस्थी के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश में काफी मजबूती से काम करेगी और सभी उचाईयों को छूएगी ।