हरदोई बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पीके मिश्र व महामंत्री बने जेपी त्रिवेदी

हरदोई- हरदोई बार एसोसिएशन चुनाव में शनिवार शाम मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात एल्डर कमेटी द्वारा अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार मिश्र पीके तथा महामंत्री पद पर जेपी त्रिवेदी को विजय घोषित किया। घोषित परिणाम के अनुसार प्रमोद मिश्रा ने 332 मत पाए और निकटतम प्रत्याशी अरविंद कुमार सिंह को 131 मतों के अंतर से पराजित किया।

महामंत्री पद पर कई बार पुनः मतगणना के बाद अंततः जेपी त्रिवेदी को विजय घोषित किया गया। जिन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित कुमार श्रीवास्तव को 23 मतों के अंतर से पराजित किया। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर चक्रमणि शुक्ल ने 389 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सिंह गौर जिन्होंने 276 मत प्राप्त किये को 113 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से अधिक कार्यकाल में क्रमश अलंकार सिंह 331 मत व सुरेश कुमार कुशवाह 311 मत को विजय घोषित किया गया। इस वर्ग में चुनावी मैदान में उतरे 5 प्रत्याशियों में से दो निर्वाचित किया जाना था।

उपाध्यक्ष पद 10 वर्ष से कम कार्यकाल पर अजय कुमार त्रिवेदी एवं ब्रजेश कुमार सैनी के बीच सीधा मुकाबला था जिसमें ब्रजेश कुमार सैनी ने सर्वाधिक 581 मत प्राप्त 252 के भारी अंतर भारी अंतर से अजय कुमार त्रिवेदी पर जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर हुए सीधे मुकाबले में सुरेंद्र पाल सिंह ने 469 मत प्राप्त किए और उपेंद्र कुमार मिश्र को 37 मतों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर दिलीप राजपूत ने 461 मत प्राप्त कर सोमेंद्र मिश्र को 35 मतों से पराजित किया मंत्री पुस्तकालय पर राघवेंद्र सिंह और तथा संसद मंत्री प्रकाश हिमांशु सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी क्रम में इस कार्यकारिणी के पदों पर एक प्रत्याशी मोहम्मद उमेर सिद्दीकी के नामांकन वापस लेने से शेष सभी छह प्रत्याशी पवन कुमार राजपूत,अमित कुमार अग्निहोत्री,अनिल कुमार शर्मा और बसंती रामकुमार अग्निहोत्री शरद सिंह तथा रानू दीक्षित निर्विरोध निर्वाचित हो गए वर्ष कार्यकारिणी सदस्य पद पर सतीश चंद्र पांडे 439 जितेंद्र कुमार बाजपाई 405,अजय कुमार मिश्र 404, धीरेंद्र कुमार सिंह 440 ,राम सिंह 402 एवं शिवसागर मिश्रा 389 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए ।