कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ के समान : रानू सिंह

पाली (हरदोई) – सवायजपुर विधानसभा के हरपालपुर में भाजयुमो पदाधिकारी के संयोजन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गयो जिसमें मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक रानू सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कमर कसने को कहा ।
बृहस्पतिवार को सवायजपुर विधानसभा के हरपालपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधानसभा संयोजक मिथिलेश सिंह भूरा के संयोजन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू रहे । विधायक श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा कार्यकर्ता हमारी पार्टी की रीढ के समान हैं कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा हर स्थिति में की जायेगी । कार्यकर्ता आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव हेतु कमर कस लें । कार्यकार्ताओं के बूते ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की एकबार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी । कार्यक्रम में जिला विस्तारक, सवायजपुर मंडल अध्यक्ष मदनपाल सिंह, हरपालपुर मंडल अध्यक्ष अभिराम सिंह , दीपांशु सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।