भारत को विश्‍व के शानदार देश के रूप में देखा जाता है : वित्‍तमंत्री

वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने आज जम्‍मू विश्‍वविद्यालय के सत्रहवें दीक्षांत समारोह में छात्रों से कहा कि आगामी दशकों में भारत तेज़ गति से विकास करने वाली अर्थव्‍यवस्‍था का मुकाम हासिल करेगा। श्री जेटली ने कहा कि भारत को विश्‍व के शानदार देश के रूप में देखा जाता है। विश्‍व भारत को संभावनापूर्ण क्षेत्र के रूप में देख रहा है। अगले एक या दो दशक में तेजी से बढ़ते अर्थव्‍यवस्‍था को हासिल करने की क्षमता अब हमारे पास है, जैसा चीन तीन दशक से कर रहा है।