पुलिस जीप से बाइक चालक टकराया, गम्भीर

         टड़ियावां (हरदोई)- थाना क्षेत्र के गांव गुरसंडा में रविवार को तालाब में किशोर के डूबने की सूचना पर थाना फोर्स जीप से मौके पर जा रहे एस आई अवधराज यादव जैसे ही गांव गुरसंडा मोड़ के पास पहुंचे। अचानक गांव निवासी राम भजन 28 पुत्र तनक्के बाइक से आते हुए गाड़ी के सामने आ जाने से टकरा गया। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया।
          पुलिस ने आनन फानन घायल को पुलिस जीप से सी एच सी पहुँचाया। जहाँ से हालत नाजुक देख डॉ. श्याम सिंह द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस गांव जा रही थी। अचानक गाड़ी के सामने आ जाने से दुर्घटना हो गई। घायल का पूर्ण इलाज करवाया जाएगा।