कटरा बिल्हौर हाइवे पर सखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा, दो की मौत

कटरा-बिल्होर हाईवे पर गुरुवार की देर रात में बोलेरो को ओवरटेक करते वक्त बाइक सवार साले बहनोई की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। वही साइकिल सवार एक युवक जख्मी हो गया। उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए शव ग्रह में रखवा दिया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
सांडी थाना के नेकपुर हातिम निवासी दिनेश (25) पुत्र ब्रजपाल की माता गांव की प्रधान है। गुरुवार की शाम को दिनेश अपने बहनोई प्रवीण सिंह(27) पुत्र रामप्रकाश निवासी नांदखेड़ा थाना हरपालपुर के साथ ब्लाक गए थे। जहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सखेड़ा गांव के पास आगे चल रही  बोलेरो को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने से साईकल पर सवार हरिश्चंद (45) पुत्र रामनरायन निवासी मुरौली कठेरियान आ गए। उन्हे बचाने के चक्कर में बोलेरो से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दोनो साले बहनोई गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। वही साईकल सवार भी बोलेरो की चपेट में आकर जख्मी हो गया। घटना की सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस पहुंची। सभी घायलो को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां से डॉक्टर ने साले व बहनोई की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल दोनो को मृत घोषित कर दिया गया।