अचानक कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक की मौत, एक गम्भीर और एक मवेशी की भी मौत

टड़ियावां-
                  थाना क्षेत्र के एक गाँव में अचानक कच्ची दीवार ढह जाने से मलवे में दबकर एक मवेशी समेत एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। गाँव बोझवा में गुरुवार की सुबह समय 11 बजे गाँव के नीरज पुत्र स्व. अमित राम की कच्ची दीवार पर छप्पर पड़ा हुआ है। उसी में बैठने हेतु तखत डाल रखा था। साथ ही अपने जानवर भी वहीं बांधते थे। गाँव के लोग भी अक्सर वहाँ बैठते थे।
                   इसी दीवार पर दूसरी तरफ को पड़ोसी श्रीचन्द्र ने भी छप्पर डाल रखा था।जिसमें वह अपने जानवर बांधते थे। गुरुवार को पड़ोसी आनन्द उर्फ डब्बू 20 पुत्र बंधू तखत पर लेटा हुआ था। वहीं दूसरा साथी अनुज 21 पुत्र शिवराज भी पास में बैठा था। वहीं दीवार के दूसरी तरफ नीरज का पड़वा बंधा था। उसी समय अचानक दीवार ढहने से आनन्द मलवे में दब गया। वहीं दूसरा साथी अनुज भागते समय बुरी तरह घायल हो गया। इसके साथ ही दूसरी तरफ बंधा हुआ पड़वा भी दब गया। आनन फानन ग्रामीणों ने सभी को निकालने का प्रयास किया। तबतक आनन्द की मौत हो गई। वहीं पड़वे की भी मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों एवं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं राजस्व निरीक्षक शिशुपाल सिंह एवं लेखपाल सुबोध सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने घायल अनुज को एम्बुलेन्स द्वारा जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।