चुनावी रंजिश के चलते निवर्तमान चेयरमैन के घर में घुसकर युवकों ने मचाया तांडव

                   दोपहर बाद समय करीब  2:30बजे कस्बा पिहानी में निवर्तमान चेयरमैन डाॅ सईद खाँ के क्लीनिक और घर आँगन में  कुछ युवक घुसकर तांडव मचाने लगे चीख पुकार की आवाजें सुनकर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई।तांडवी लोग मारपीट कर डाॅ सईद के परिवारिक सदस्यों को लहूलुहान कर फरार हो गए।
                 वारदात का कारण निकाय चुनाव में काँग्रेस पार्टी के सिम्बल से टिकट पाने की होड़ में उम्मीदवारों की सूची में दर्ज हुए नाम चाँद मियां निवासी पिहानी का टिकट कट जाना और  निवर्तमान चेयरमैन डाॅ सईद खाँ पिहानी का सपा पार्टी से टिकिट कटने के बाद काँग्रेस का टिकट डाॅ सईद खाँ के पल्ले में चला जाना बताया गया इसके अलावा प्रदेश कार्यालय पर झड़प के बाद चाँद मियां के साथ मारपीट की घटना का होना बताया जा रहा है। जो घटना आज हुई है उसमें मुख्यतः टिकट वितरण के दौरान प्रदेश कार्यालय पर चाँद मियां के साथ मारपीट की वारदात मे डाॅ सईद खाँ का हाथ होना और पैर पर पैर देने से उपजी रंजिश में इंतकाम लिया जाना बताया जा रहा है।इसी क्रम में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैसा लेकर;अन्य दलों के कहने पर चांद मियां ने निर्दलीय चुनाव लड़े।ऐसी झूठी अफवाहों से  बदनाम करने की खबर सुनकर आगबबूला समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल सूचना मिलते ही कोतवाली पिहानी प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला व कस्बा प्रभारी अमर पाल शर्मा हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के दोषियों के विरुद्ध नामजदगी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।नागरिकों में रोष व्याप्त है कि चंद दिनों के चुनाव में आपसी तालमेल नहीं खराब करना चाहिए थे।