गौतमबुद्ध नगर की PRV-1847 “PRV OF THE DAY” बनी । राजपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह और सत्येन्द्र सिंह की टीम अपने यूपी 100 के वाहन से गश्त पर थी । शाम करीब 07 बजे अंजलि नाम की पीड़िता ने सूचना दी कि नोएडा के सेक्टर 71 की रेड लाइट पर 02 शोहदे हमारी स्कूटी पर जबरदस्ती बैठकर छेड़छाड़ कर रहे हैं । पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कॉलर से बात करते हुए सात मिनट में मौके पर पहुँच गए और भागने की कोशिश कर रहे दोनों शोहदों को तुरंत पकड़ लिया । सन्नी पुत्र शिव यादव और राजू पुत्र किशोर नाम के दोनों शोहदों को पकड़कर सेक्टर 49 की पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस अधीक्षक, यूपी 100, लखनऊ ने PRV 1847 की टीम की सराहना करते हुए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया ।
Related Articles
ड्यूटी पर नशे में धुत मिले खाकी के पहरेदार
October 23, 2017
0
नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की शिकायत
September 2, 2018
0
पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त अभियान ने एक ड्रोन मार गिराया
December 4, 2022
0