संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवती की मौत

                 कोतवाली शहर निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी 20 अप्रैल को होनी थी लेकिन 16 अप्रैल की शाम घर से शौच क्रिया करने के लिए निकली थी जब देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई खबर नहीं मिली 17 तारीख की दोपहर युवती का शव हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर माल गोदाम के पास पड़ा हुआ पाया गया जिसकी सूचना पर पहुंचे घरवालों ने कपड़े तथा पैर में पहनने चप्पल से शव की शिनाख्त की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा।
                  कोतवाली शहर के सघई बेहटा निवासी प्रियंका 22 पुत्री संदीप की मौत एक संदिग्ध पहेली बनी हुई है परिवारीजन प्रियंका की दिमागी हालत खराब बता रहे हैं लेकिन प्रियंका की शादी 20 अप्रैल को पाली थाना के नई बस्ती निवासी रामू के साथ होनी थी जिससे हालात किसी दूसरे ही रहस्य को इशारा कर रहे हैं प्रियंका 16 तारीख की शाम अपने घर से शौच क्रिया करने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक जब घर वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने खोजबीन करना शुरू किया लेकिन कोई सुराग न मिलने पर घरवाले निराश होकर घर वापस लौट गए इधर 17 तारीख की दोपहर हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर माल गोदाम के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ जिसकी सूचना पर परिजन हरदोई के शव ग्रह पहुंचे जहां पर युवती के कपड़ों तथा पैरो में पहनी हुई चप्पल से दिमाग की गई रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया मृतका प्रियंका दो बहनों में बड़ी थी छोटी बहन रिंकी तथा एक भाई विशाल परिवार में मौजूद है मामा राजकिशोर ने घटना की जानकारी दी है।