कई दलों और नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा

सिद्धांत सिंह :

 उत्तर प्रदेश में विधासभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। ऐसे में दलीय आस्थाएं भी बदल रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कई दलों और नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बुंदेलखंड के कांग्रेस प्रभारी व पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने सपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा पूर्व विधायक उरई, विनोद चतुर्वेदी ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए। कांग्रेस के दिग्गज नेता जालौन के दो बार विधायक पूर्वजों से कांग्रेसी रहे विनोद चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़कर अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी से लखनऊ कार्यालय पर सपा का दामन थाम लिया है। वहीं किन्नर महासभा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जन परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ समाजवादी पार्टी की लड़ाई नहीं है। यह पूरे देश की लड़ाई है। यह देश और संविधान बचाने की लड़ाई है। जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है उसे न किसान का भला है और न व्यापारी और नौजवानों का। उन्होंने कहा कि जितना छूठ भाजपा बोलती है उतना कोई नहीं बोल सकता है। सभी को पता है कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, लेकिन भाजपा को इस बात की जानकारी ही नहीं है l