भगवान को जाति से बांधना ओछी बात – सपा प्रदेश अध्यक्ष

हरदोई- कई कस्बों में निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहाकि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश व देश से हटाने का है।उन्होंने कहाकि भाजपा अपने वचन का पालन नही करती है जिससे जनता परेशान है।कहाकि भगवान को जाती धर्म बंधन से जोड़ना ओछी मानसिकता ही है।


        पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि भाजपा ने अपने किये हुए कोई वायदे पूरे नही किये है।भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 2014 में कहा था की हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देंगे लेकिन 5 वर्ष पूर्ण हो चुके है अब तक 10 करोड़ लोग रोजगार पा जाते लेकिन कोई रोजगार नहीं दिया।आज महगांई चरम पर है किसान परेशान है।गन्ना किसानों को उनका बकाया भुगतान नही मिल रहा जिससे परेशान होकर और नोटबन्दी के कारण सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या कर ली।कहाकि इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बटाने के लिए भाजपा नित नए शगूफे छोड़ रही है।


       कहा कि अखिलेश यादव ने जनहित के काम किये थे जिसके चलते जनता उनकी तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।कहाकि भाजपा सरकार में प्रदेश में आपसी सौहार्द समाप्त हो रहा है भाई चारा भी खत्म हो रहा है और इसी नफरत फैलाने वाले कारणों की वजह से भाजपा यूपी के चार लोकसभा चुनाव हार गई और तीन प्रदेश में हार का मुह देख चुकी है और आने वाले 2019 में भाजपा का सफाया हो जाएगा।


           प्रदेश अध्यक्ष ने राम मंदिर पर दिए गए भाजपा के बयान को लेकर कहाकि 1985 से सुनते चले आ रहे है कि देश प्रदेश में सरकार बनाओ लेकिन अपने वायदे से साफ मुकर रही है।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहाकि 45 दलों का गठबंधन भाजपा है तो गठबंधन की बातें क्यों। कहा कि केशव प्रसाद मौर्य अपने मंत्रालय को देखें और वही 60 और 40 कि बात करें जनता आने वाले समय मे सब बता देगी ।