देश की अर्थव्यवस्था व्यापारियों के कंधों पर : राजेश अग्रहरि

अवनीश मिश्र :

कोहड़ौर/प्रतापगढ़ : कोड़हौर में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल अमेठी के जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी उ. प्र. (व्यापार प्रकोष्ठ) के सह संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा कि समाज और देश के सर्वांगीण विकास के लिये व्यापारी उत्तरदायी हैं । इन्हीं के कंधों पर अर्थव्यवस्था टिकी रहती है । व्यापार के बिना देश की उन्नति की कल्पना ही व्यर्थ है । यह बातें श्री अग्रहरि ने कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि सम्बोधित करते हुए कहीं ।

कोहड़ौर बाजार के श्री रामजानकी मन्दिर परिसर में मंगलवार को आहूत कार्यक्रम दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अनुराग खंडेलवाल, अमेठी के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रहरि एवं प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष उमा प्रकाश अग्रहरि संयुक्त रूप से मौजूद रहे । दीप प्रज्वलित करने के पश्चात कोहड़ौर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ने कोहड़ौर इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष नितिन जायसवाल, महामंत्री पवन जायसवाल आदिक पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी ।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रतापगढ़ के जिला महामंत्री जय कौशल, अनिल विश्वकर्मा व कोहड़ौर व्यापार मण्डल इकाई के संरक्षक मंडल के सदस्य संगमलाल उमरवैश्य, श्यामलाल उमरवैश्य, हरिश्चंद्र जायसवाल, लखनलाल, प्रेमलाल उमरवैश्य कमलेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोहड़ौर लवलेन्द्र मिश्र, अंजनी, अनिल कुमार गुप्त, सत्य प्रकाश पाठक, डॉ. कमलेश पाण्डेय, बबलू मिश्र, छोटू सोनी, आशीष जायसवाल, किशन सोनी, तेज कुमार, दीपक उमरवैश्य,पंकज जायसवाल, राजू जायसवाल, श्रवण बारी, सुखदेव जायसवाल, राजू पाण्डेय आदिक व्यापारीगण उपस्थित रहे।