एजुकेट गर्ल्स संस्था ने गरीबों को वितरित किया राशन

कौशाम्‍बी : जनपद कौशाम्बी के सिराथू, कडा व कौशाम्बी ब्लॉक के दर्जनों गाँवों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में काम कर रही एजुकेट संस्था ने गुरुवार को जुवरा में 350 के गरीब परिवारों को राशन किट वितरित किया ।

संस्था की जिला प्रबंधक शबनम सेबी ने बताया कि बालिकाओं को पढ़ाने व स्कूल नहीं जाने वाली बच्चियों को संस्था पढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। कोरोना महामारी को लेकर तमाम गरीब परिवार लॉकडाउन का पालन कर रहे है। लोगों के सामने भोजन का संकट है । इस वजह से संस्था ने गरीब परिवारों को राशन किट बांटने का निर्णय लिया है इस मौके पर परियोजना अधिकारी नीलू अग्रहरी, ब्लॉक अधिकारी महेश कुमार व इंपैक्टर असिस्टेंट रवि सर के द्वारा उपलब्ध कराया गया। राशन वितरण के दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मला देवी, प्रतिनिधि रविंद्र सिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, संजय मौर्य, जय सिंह, अंकित सिंह, जितेंद्र सिंह , क्षेत्रीय समन्वयक नीरज सिंह , सर्वेश तिवारी, स्वयं सेवक अंशिका सिंह , सर्वेश कुमार मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट