चुनावी बॉन्‍ड बिक्री के लिए तैयार : वित्‍त मंत्रालय

चुनावी बॉन्‍ड बिक्री के लिए तैयार हैं । एक मार्च से दस दिन के लिए चुनावी बॉन्‍ड की पहली बिक्री की जाएगी । वित्‍त मंत्रालय की ओर से चुनावी बॉन्‍ड की बिक्री के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक की चार शाखाओं को अधिकृत किया गया है । इसके लिए नियमों के अनुसार चुनावी बॉन्‍ड जारी करने और भुनाने के लिए बॉन्‍ड जारी किए जाने की तारीख से 15 दिन के लिए वैध होंगे । अगर इन्‍हें वैधता अवधि समाप्त होने के बाद जमा किया गया तो किसी भी प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा ।