नीरव मोदी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक ने फिर कहा है कि देनदारियां चुकाने के लिए उसके पास पर्याप्त परिसंपत्तियां और पूंजी है । अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक ने कहा है कि उसने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से बकाया कर्ज वसूलने के लिए सभी वैधानिक तरीके अपनाये हैं । बैंक ने इन खबरों के बाद ऐसा किया है जिनमें बताया गया था कि नीरव मोदी ने कहा है कि बैंक ने मामले को सार्वजनिक कर वसूली के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं । पंजाब नेशनल बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग के माध्यम से 14 फरवरी को इस घोटाले का खुलासा किया था ।
Related Articles
जलहल्ली इलाके से 10 हजार मतदाता पहचान पत्रों की बरामदगी के बाद चुनाव आयोग ने जांच शुरू की
May 10, 2018
0
चीन की राजधानी पेइचिंग शीत लहर की चपेट में
December 4, 2022
0
मालदीव की राजधानी माले में आग लगने से कई लोगों की मौत
November 10, 2022
0