कान्ति सिंह और एस.पी.सिंह ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कान्ति सिंह पत्नी एस.पी. सिंह आज अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत के.के.सी डिग्री कॉलेज, ए.पी.सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, के.के.वी. इंटर कॉलेज व नेशनल पी.जी.कॉलेज में शिक्षक समुदाय व अन्य स्नातक मतदाताओं से मिलीं तथा 1 दिसंबर 2020 को होने वाले स्नातक चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी कांति सिंह पत्नी एस पी सिंह आज कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए अपने चुनाव प्रचार के लिए कई कॉलेजों का दौरा किया । जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याएं पर चर्चा की और वोट देने की अपील की ।

कांति सिंह ने लोगों से यह भी अपील की कि उनके मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए उनके नाम से मिलते जुलते कुछ प्रत्याशी भी कांति सिंह पत्नी एसपी सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए क्षेत्र में अपना प्रचार कर रहे हैं । उनसे भी सावधान रहें। हमारे संवाददाता से बात करते हुए कांति सिंह ने यह अपने पूर्व के सफल कार्यों के विषय में भी बताया और आगे भी ऐसे ही जनता से जुड़ कर अपने कार्य क्षेत्र विकास कार्यों के लिए सक्रिय रहेंगी।