कौशाम्बी : बालकमऊ पावर हाउस रोड बम्हरौली मंझनपुर रोड पर रविवार को भोर डंफर चालक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गांव का विद्युत पोल टूट गया जिससे विद्युतआपूर्ति भी प्रभावित हो गई । हालांकि सूचना के बाद गाँव के लाईन मैन मौके पर पहुंच गए। वही ग्रामीणों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है ।
ग्रामीणों ने बताया डंफर चालक काफी तेज गति से जा रहा था और जाते समय उसने सीधे ही विद्युत पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विद्युत पोल पूरी तरह से टूट गया लेकिन गनीमत यह रही उस समय सड़क पर कोई वाहन या आदमी नहीं था । अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बिजली भी चालू थी और तारों के टकराने से हुए फाल्ट के बाद बिजली गुल हो गई जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार भोर करीब चार बजे एक डंपर चालक मंझनपुर की तरफ से बम्हरौली गांव की तरफ जा रहा था! तभी चालक ने गांव के समीप पर मोड़ के समीप सीधे ही पोल को टक्कर मार दी। तेज धमाका होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रमीणों मौके पर पहुँच गए जिसके बाद चालक को पकडे और मामले की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारी को दी गई। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी ।
ब्यूरो चीफ आईवी24 कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट