अजुहा कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठा0 रघुराज सिंह रविवार को दोपहर 10 बजे कड़ा धाम में माता शीतला के दरबार में जाकर पत्नी सहित शीतला मां के दर्शन किये । उसके उपरांत देवीगंज कस्बे में रमेश चंद्र सोनकर एवं प्रदीप कुमार के साथ बैठकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया । तत्पश्चात टेढ़ीमोड दारानगर में समाजसेवी दुली अग्रहरि के यहां रुककर उनका हाल-चाल लिया व जल-पान और खाना खाने के बाद चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।
मसुरिया दीन मौर्य, अजुहा, कौशाम्बी