हरदोई थाना बघौली क्षेत्र के रहने वाले आदर्श सिंह पुत्र मुकेश सिंह निवासी सतरी खुर्द थाना बघौली ने आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मिलकर अपनी आप बीती बयां की । जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही मुद्रा लोन के नाम पर बैंक मैनेजर द्वारा धोखा धड़ी किए जाने की बात कही ।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मुद्रा लोन के लिए जब पीएनबी की शाखा कछौना के बैंक मैनेजर से संपर्क किया तो बैंक मैनेजर विमल चंद तिवारी ने प्रार्थी से रमाकांत शुक्ला जो कि बैंक में दलाली का काम करता है को सारे कागज दिलवा कर उसके माध्यम से लोन कराने की बात कही । इसके बाद आदर्श सिंह के सभी प्रपत्र रमाकांत शुक्ला को दे दिए । फाइल तैयार करने की बात कहकर आदर्श सिंह से जहां भी हस्ताक्षर बनाने को कहा गया उन्होंने कर दिया । रमाकांत शुक्ला ने प्रार्थी आदर्श सिंह को 50 हजार की एफडी कराने के लिए कहा और यह भी कहा कि अगर एफडी नहीं कराओगे तो मुद्रा लोन स्वीकृत नहीं होगा । रमाकांत शुक्ला ने आदर्श सिंह को अपने घर पर बुलाकर 70 हजार रुपए दिए और कुल मिलाकर 1 लाख 20 हजार रुपये आदर्श सिंह को मिले । आदर्श सिंह ने बैंक में जाकर बैंक मैनेजर विमल चंद तिवारी से कहा कि बाकी का रुपए नहीं मिला है । बैंक मैनेजर ने कहा तुम्हारा शेष रुपए मिल जाएगा और आदर्श से कोटेशन पर हस्ताक्षर बनवा लिए ।
प्रार्थी ने जब फाइल पर हस्ताक्षर बनाए तो देखा कि फाइल पर मुद्रा लोन 2 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है । कहने पर मैनेजर ने यह भी धमकी दी कि यदि तुमने हस्ताक्षर नहीं बनाए तो चेक नहीं बन पाएगी और मुद्रा लोन पास नहीं हो पाएगा । अब प्रार्थी को लग रहा है कि शेष 1 लाख 20 हजार रुपये बैंक वाले हड़प लेना चाहते हैं । इसीलिए आदर्श सिंह ने आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया है और कार्रवाई की मांगकी है ।