तीस गांव तीन दिन से अंधेरे में

अहिरोरी विकास खंड के अंतर्गत कराहीपुरवा विद्युत उपकेंद्र के बम्हनाखेडा फीडर के करीब तीस गावों की विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से बंद पडी है जिसके कारण कनेक्शन धारको में भारी रोष वयापत है जबकि तीन दिन पूर्व पनुआपुर गाँव के पास झूलते हाईटेंशन  तार के संम्पर्क में आने से एक पशु की मौत हो गई थी !
कनेक्शन धारको में प्रमुख रूप से संजू शुक्ल मुकेश कुमार रंजन सिंह जावेद खां पवनकुमार प्रतिपाल यादव शांती यादव अतर सिंह अखिलेश कुमार बी पी मधुर पाल आदि ने बताया की कराहीपुरवा विद्युत उपकेन्द्र के  बम्हनाखेडा फीडर से क्षेत्र के पिपोना खजुरम्ई फरीदापुर इलासपुर धतनखेडा दुर्जनपुरवा गंगापुरवा भट्ट पुरवा बम्हनाखेडा वल्लीपुर अशरफाबाद आदि करीब तीस गावों को विद्युत आपूर्ति की जाती तीन दिन पूर्व पनुआपुर गाँव के पास झूलती हाईटेंशन लाईन के संम्पर्क में आने से एक पशु की मौत हो गई थी और तार टूट गया था जबकि तीन दिन बाद भी अभी तक क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति शूरू नही की जा सकी !विद्युत आपूर्ति बंद होने से कनेक्शन धारको में भारी रोष वयापत है पनुआपुर  गाँव के लोगों ने जर्जर और झूलती हाईटेंशन लाईन को बदलवाकर नये तार डलवाए जाने की माग की !उपकेन्द्र अवर अभियंता सौरभ अवस्थी ने बताया की नये तार की डिमांड भेज दी गई है !जल्द ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शूरू करा दी जाएगी !