आज भी अंधेरे में है ये गाँव

रामू बाजपेयी पाली


हरदोई जिले के ब्लॉक भरखनी में सेमरझाला गांव के निकट एक इनायतपुर नामक पुरवा है जहाँ पर विजली अब भी नही पहुंची।
पुरवा निवासी सूरजपाल ने बताया कि ग्रामसभा में सात गाँव है जिनमे हर गाँव मे विजली आती है पर इस पुरवे में क्यो नही आती ।
उन्होंने कहा कि मैंने इसकी शिकायत तहसील में की, और कई बार जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत की लेकिन कोई कार्यबाही नही हुई ।
शिकायत कर्ता का कहना है कि शिकायत के जवाब में जो आख्या विजली विभाग द्वारा दी गयी उसे लगभग एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है परन्तु अब तक कोई कार्यबाही नही की गई ।

ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या सुनबाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति होती है और यदि नही तो फिर इस गाँव को अब तक कोई न्याय क्यो नही मिला।