राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने अवगत कराया कि विगत 14 मई 2018 को आई0टी0आई0 चलों अभियान के आठवें दिन संस्थान के कर्मचारी राबिया अजरा खातून, स्नेहलता, अशोक कुमार, रामेश्वर प्रसाद, मोती लाल, अब्दुल राफे द्वारा ब्लाक सुरसा, बेनीगंज, कोथावां, बेंहदर, सण्डीला के जीजीआईसी इण्टर कालेज, लाल बहादुर शास्त्री इ0का0, रफी अहमद इ0का0, सीबीजी इण्टर कालेज बेनीगंज, श्री रामशंकर इ0का0 ममरेजपुर, मीराबाई सरस्वती विद्या मंदिर सकलाला तथा राजकीय बालिका इ0का0 सण्डीला में प्रवेश सत्र 2018 में प्रवेष हेतु अभ्यार्थियों को जागरूक किया गया।
उन्होने बताया है कि यदि अभ्यर्थी कक्षा 08 एवं कक्षा 10 से आईटीआई प्रवेश लेकर एक विषय हिन्दी से व्यक्तिगत प्रशिक्षार्थी के रूप में परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उसकी शैक्षिक योग्यता क्रमशः कक्षा 10 व 12 के समकक्ष मानी जायेगी और इस प्रकार आईटीआई पास कर उच्च शिक्षा के लिए भी पात्र होगें। श्री कुमार ने बताया कि आवेदन करने की अतिंम तिथि 25 मई 2018 तक आवेदन वेबसाइट vppup.in. तथा scvt.in पर करें।