-गुलाम नबी आजाद के ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर रीता बहुगुणा जोशी का बयान
-रीता ने कहाकि क्या चाहते है लोग कैप्चरिंग करें बैलेट लेकर भागें प्रधानी के चुनाव की तरह लोग मरें
-बाल सम्प्रेक्षण ग्रह के निरीक्षण को जिले में पहुंची थी रीता बहुगुणा जोशी
-मंत्री के सामने बाल सम्प्रेक्षण ग्रह में बाल बंदियों ने की नारेबाजी
-वार्डेन के खिलाफ नारेबाजी,मंत्री ने कहाकि हटाये जाएंगे ज्यादा दिन से लगे कर्मचारी
-मंत्री ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों ने बाल सुधार ग्रहों पर ध्यान नही दिया
बाल सम्प्रेक्षण ग्रह में खूनी संघर्ष के बाद निरीक्षण को पहुंची मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के सामने ही बाल कैदियों ने वार्डेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मंत्री ने कहाकि ज्यादा दिन से जो कर्मचारी है वह हटाये जाएंगे।मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर भी आरोप लगाए की बाल सुधार गृह समेत अन्य स्थानों पर ध्यान नही दिया गया।
बाल सम्प्रेक्षण ग्रह में दो दिन पहले बाल कैदियों के बीच दो बार हुए खूनी संघर्ष व बवाल के मामले की जांच करने रीता बहुगुणा जोशी पहुंची।यहां मंत्री के निरीक्षण के दौरान बाल कैदियों ने जमकर सम्प्रेक्षण ग्रह के वार्डेन के खिलाफ नारेबाजी की।मंत्री ने बाल कैदियों से अलग अलग वार्ता की और उंनको भरोसा दिलाया कि मामले में कार्यवाही जरूर की जाएगी।मंत्री ने जो घटना हुई वह चिंताजनक है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी घटना से चिंतित है।
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहाकि इन सम्प्रेक्षण ग्रहों में आये बाल बंदी 90 प्रतिशत 376 पास्को 302,307 आदि गम्भीर अपराधों में आये है जिनमे कुछ गलत भी फँसाये गए जैसे प्रधानी के चुनाव में फंसे है लेकिन गम्भीर अपराधों में फंसे है जिनके भविष्य को सुधारने की जरूरत है।आज यूपी में 22 लकको के साथ 4 लड़कियों के बाल सम्प्रेक्षण ग्रह है जिनमे 1255 के क्षमता है।कहाकि पूर्व की सरकारों ने ध्यान नही दिया और इनके सुधार के लिए निगरानी के लिए कमेटियां बना दी लेकिन बाल सुधार सदस्य कमेटियां निष्क्रीय है जिनको ठीक करने की जरूरत है।
मंत्री ने कहाकि यह लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नही कर रहे है पूरे प्रदेश में इसको गम्भीरता से लिया गया है और सभी डीएम को पत्र देकर आंकड़े मंगवाए है।कहाकि अब हमारी सरकार आयी है और इनमें कौशल विकास करायेंगे ताकि इनका भविष्य सुधारा जा सके।कहाकि उन बच्चों को यहां से ट्रांसफर करेंगे जिनका झगड़े में रोल है साथ ही यहां जमीन है उसके लिए खेल मैदान बनाएंगे ताकि खेलकूद पर ध्यान दें।मंत्री ने कहाकि ज्यादा दिन से जो अधिकारी है उंनको हटाएंगे।
गुलाम नबी आजाद के द्वारा ईवीएम को हटाने व बैलेट से चुनाव कराए जाने को लेकर मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहाकि क्या चाहते है लोग कैप्चरिंग करें,बैलेट लेकर भागें,प्रधानी के चुनाव की तरह लोग मरें।रीता ने कहाकि चुनाव आयोग स्वतंत्र है कुछ खराबी ईवीएम में अगर है तो उन्हें सही कराया जाए लेकिन इनको हटाना मेरे हिसाब से ठीक नही।