आबकारी टीम ने मारा छापा, 90 लीटर शराब पकड़ी

हरदोई- सोमवार को डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एम के गौतम के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक आर ए सरोज व आबकारी निरीक्षक 2, 5 टीम की ओर से  ग्राम कौढा व रूदामाऊ थाना कोतवाली देहात , बघौली थाना के ग्राम मुनेन्दर पुरवा  मे दबिश दी गई। जहां पर करीब 90 ली शराब  व लहन लगभग 800 किग्रा बरामद कर 6 अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाई की गई। लहन को मौके नष्ट किया गया।