कुकुही, कछौना (हरदोई)- अंतरराष्ट्रीय पहलवान रेशम सिंह और अवध क्षेत्र मीडिया प्रभारी भाजपा, हरदोई जिला प्रभारी रुखसाना नक़वी के प्रयासों के चलते नेता जी सुभाष चन्द्र बोस रेशम सिंह कुश्ती एकेडमी का पंजीकरण कराया गया है । यह क्षेत्र और जिले के युवा व प्रतिभाशाली पहलवानों के लिए किसी सौगात की तरह है । नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रपौत्री राज्य श्री चौधरी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के नाम से रेसलिंग एकेडमी को चलाने की सहमति और सर्टिफिकेट दिया ।
अन्तरराष्ट्रीय रेशलर रेशम सिंह और हरदोई ज़िला प्रभारी रुखसाना नक़वी ने कहा कि इस रेसलिंग एकेडमी के माध्यम से गाँव, शहर, जिले और अपने देश के होनहार बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा । हमारे होनहार बच्चे गाँव, शहर, ज़िले प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया मे रोशन कर सकें इसलिए रेसलिंग एकेडमी में लड़के और लड़कियों दोनोंं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा । हम शासन और प्रशासन से उम्मीद करते हैं कि वो हर संभव इस रेसलिंग एकेडमी को आगे बढ़ाने में हमारी मदद करेंगे । जिससे हमारा प्रयास राष्ट्र को मजबूत और नशा मुक्त बनाना है । हमारी कोशिश होगी कि हम देश को गोल्ड मेडलिस्ट दे सकें ।अन्तरराष्ट्रीय रेशलर रेशम सिंह और हरदोई जिला प्रभारी रुखसाना नक़वी ने ये भी कहा कि जिन वीर सपूतों ने हमारे देश को आजाद करवाया है गाँव, ज़िले, प्रदेश और देश में संस्थाएं और स्कूल इन क्रांतिकारियों और वीर सपूतों के नाम से ही बनने चाहिये ।
इस एकेडमी के लिए जमीन अन्तरराष्ट्रीय रेशलर रेशम सिंह और हरदोई जिला प्रभारी भाजपा रुखसाना नक़वी संयुक्त रूप से मुहैया कराएंगे । जिस किसी भी हिंदुस्तानी को देश हित के लिए सहयोग करना है वो कोई भी इस एकेडमी से जुड़ सकता है । बहुत ही जल्दी इस रेसलिंग एकेडमी का काम शुरू हो जाएगा