सर्पदंश से हुई किसान की मौत

file pic.

कौशांबी : जनपद कौशाम्बी विकास खंड कड़ा के अन्तर्गत ग्राम सभा धुमाई में आज भोर चार बजे जहरीले सांप के काटने से तखत में सो रहा वृद्ध मजदूर किसान मोतीलाल पुत्र शिवमंगल बारी उम्र लगभग 65 वर्ष चीखने चिल्लाने के बाद अचेता हो गया। चीखने की आवाज सुन परिजन आनन फानन उपचार कराने के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध मजदूर किसान की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में घर में मातम छा गया।

———–जिला ब्यूरो चीफ IV 24 न्यूज कौशाम्बी मसूरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट