कौशाम्बी जनपद में टिड्डियों ने दी दस्तक, कई बीघा फ़सल की चट

● लाखों की तादाद में दिखा टिड्डियों का लश्कर ।

● कहीं थाली तो कहीं टीन व पटाखे छुटाकर भगाई गई टिड्डियाँ ।

● टिड्डियों के कहर से किसानो में दिखी मायूसी ।

कौशांबी : यूपी के कौशाम्बी जनपद के दर्जनों गांव में अचानक टिड्डियों का लश्कर आ गया। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दे कि जहाँ कोरोना महामारी, लॉक डाउन, ओला वृष्टि, आंधी पानी से गरीब किसानों की कमर टूट चुकी है। वहीं एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। टिड्डियों ने किसानों की फसल बर्बाद करना शुरू कर दिया है। ऐसे में गरीब किसान भुखमरी के कगार परआ गए हैं। आपको बता दे कि जनपद के बिजिया, कोसम, बारा ब्लॉक, करारी, सेसा, बभनपुरवा, सिराथू , अजुहा सहित कई दर्जन गांवों में अचानक भारी संख्या में टिड्डियों का झुंड आ गया। जिसको लेकर किसानों में हड़कंप मच गया। किसान टिड्डियों को अपने खेत से भगाते दिखे। किसानों ने बताया कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। बड़ी मशक्कतों के बाद टिड्डियों का झुंड भागा।

● आइये आपको अपने चैनल पर किसानों की दुख भरी दास्तान को सुनाते है । (देखिए वीडियो खबर की शुरुआत में)

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट