छुट्टा गौवंशों की समस्या को लेकर गौसगंज क्षेत्र के किसानों में आक्रोश

कछौना, हरदोई। गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार सदैव प्रयासरत है परंतु विभागीय अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते जमीनी स्तर पर योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन न होने के कारण किसानों में छुट्टा गौवंशों की समस्या को लेकर काफी आक्रोश है।

विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा गौसगंज में कई वर्षों पूर्व कांजी हाउस को अस्थाई गौआश्रय स्थल निर्माण कराया गया था, परंतु विभागीय अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते कांजी हाउस अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। टीन शेड कबाड़ हो गई है, देखरेख के अभाव में लाखों रुपए कीमत का कांजी हाउस अनुप्रयोगी पड़ा है। किसान छुट्टा गौवंशों को लेकर रात रात भर रतजगा करने को विवश है। मौका पाते ही आवारा गौवंशों का झुंड पूरी फसल को चट कर जाते हैं। वहीं सड़कों पर आवारा गौवंशों के कारण आय दिन सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। छुट्टा गौवंशों की समस्या से किसान आजिज हो चुके हैं। छुट्टा गौवंशों की समस्या को लेकर किसानों ने दर्जनों बार ग्राम सभा गौसगंज में वृहद गौशाला खुलवाने की मांग शासन प्रशासन से की परंतु जिम्मेदारों ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा। जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को उठाना पड़ेगा।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता