कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल बंगलुरू में विभिन्न रोड शोज में भाग लिया। रोड शो के दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अन्न भाग्य कार्यक्रम लागू करके राज्य को भूख से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि बैंकों की 90 प्रतिशत राशि व्यवसायियों को दी गई। आज मैसूरू में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार श्रीरामुलू के समर्थक पर आयकर का छापा एक दिखावा है। तुमकुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हाल के दिनों में उनकी पार्टी ने 14 बार कांग्रेस को हराया है और अब कर्नाटक में भी यही मौका आया है।
Related Articles
2019 में राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
January 11, 2019
0
संसद् मे राहुल गांधी की ग़ज़ब की दहाड़!
February 2, 2022
0
मुख्य चुनाव आयुक्त की संसदीय क्षेत्र ‘वॉयनाड’ से दूरी क्यों?
March 29, 2023
0