भाकियू लोकतान्त्रिक के बैनर तले किसानों ने कोतवाली देहात हरदोई परिसर में किया प्रदर्शन

आज भाकियू लोकतान्त्रिक के बैनर तले किसानों ने कोतवाली देहात हरदोई कर किया प्रदर्शन
‌ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने प्रदर्शन कर कहा कि सरकार का रवैया किसानों के प्रति एकदम खिलाफ है खाद बिजली डीजल पानी इत्यादि पर भारी बढ़ोत्तरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार पहले ही कर चुकी है उसके गन्ने का भुगतान नही करवा पाई समय से जिसकी वजह से किसानों ने अपना माल जेवर गिरहीं डाल कर खेतों में फसल उगाई सूदखोरों से उधार लेकर उसे सींचा यही सोंच कर की हमारी फसल का उचित मूल्य मिले गा पर गन्ना मूल्य में एक भी पैसे की बढ़ोत्तरी न करना सरकार का किसानों के प्रति दमनकारी रवैया सांमने है वहीं दूसरी तरफ जिले का पुलिस प्रसासन ओवरलोड के नाम पर गन्ना किसानों को अपने अपने क्षेत्र में बेवजह परेशान कर उनसे अवैध वसूली करने में मस्त है दूसरी तरफ गन्ने की ओवरलोड ट्रकें चलवा कर हर माह अपनी जेब भरने का काम कर रहा है पर अब ऐसा नही होने दिया जाए गा अगर किसी किसान को नाजायज परेशान किया गया तो संबंधित थाने पर ही अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा किसान नेता राहुल मिश्रा ने कहा कि जिले में इस समय धड़ल्ले जे बालू खनन हो रहा है जिसके एवज मव मोटी रकम थानों में पहुँच रही है रात रात बालू का खनन गन्ने का ओवर लोड व हरे पेड़ो का कटान पुलिस अधिकारियों को नही दिखता लेकिन किसान की जरा सी लापरवाही इनको गुनाह लगने लगती है उन्होने ने कहा कि थाना घेराव का अभियान चला कर पुलिस एवं परिवहन विभाग को आगाह किया जा रहा है अगर इसके बाद भी किसानों का उत्पीड़न न बन्द हुआ तो जिला स्तर पर बृहद आंदोलन किया जाए गा और यह अभियान समाप्त होने के बाद तुरंत गन्ना समितियों सहित गन्ना बिभाग के बड़े अधिकारियों का घेराव संगठन के द्वारा किया जाए गा इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला श्यामू जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह बीरू ,,तहसील अध्यक्ष शाहाबाद राहुल मिश्रा , पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ,अभिषेक कुमार ,शिवम पांडे , शिंब्बू सिंह,विष्णु सिंह,राजेश सिंह देवदत्त ,प्रशांत , महेंद्र,अनिल बाजपाई,,अखिलेश बाजपेई,के साथ सैकड़ो किसान व महिलाये मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था पुलिस जवान तैनात रहे ।