विगत 25 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में बाउण्ड्रीवाल की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जनपद के बाउण्ड्री विहीन 1392 प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलो की बाउण्ड्रीवाल बनाये जाने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियो को नोडल अधिकारी के रूप में निरूपित किया गया है। उन्होने कहा कि जहाॅ के प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलो में बाउण्ड्रीवाल नही है उन ग्रामो के ग्राम प्रधान का दायित्व है कि प्राथमिकता पर स्थापित प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलो की बाउण्ड्रीवाल बनवाये।
बाउण्ड्रीवाल बनवाने के उपरान्त उसकी पुताई आदि कराते हुए 2 अक्टूबर तक पूर्ण करे। इस कार्य के लिए लगाये गये जनपद स्तरीय अधिकारी गाँवो मे जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रिर्पोट प्रस्तुत करे। इसके लिए ग्राम पंचायत निधि में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है। जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार सिंह से सम्पर्क कर धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित कर ले। इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करते हुए गाॅधी जयन्ती के अवसर पर जनपद के बच्चो को नई सौगात दी जा सके। बैठक में जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एकता सिंह, उप निदेशक कृषि आशुतोष कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।