सिद्धान्त सिंह
लखनऊ स्थित रविंद्रालय में भारतीय सुदर्शन समाज युवा मंच उत्तर प्रदेश द्वारा सुदर्शन समाज का पांचवा राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें 27 जातियों के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया।
सुदर्शन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि सुदर्शन समाज के अंतर्गत 27 उपजातियां है। उन उप जातियों को एक नाम एक पहचान दिलाने के उद्देश्य के लिए संगठन कार्य कर रहा है एवं उप जातियों का सिस्टम बंद होना चाहिए। क्योंकि समाज बटे होने के कारण समाज को राजनीतिक एवं अन्य भागीदारी पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल थे l सुदर्शन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम कचना अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आने का मुख्य कारण यह भी था कि सुदर्शन समाज आपने कुछ मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी से बातचीत करेगा और यदि समाजवादी पार्टी उनके मांगों को मान लेती है तो सुदर्शन समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ जाने को तैयार हो जाएंगे l