शातिराना अंदाज में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सिद्धान्त सिंह

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें एडीसीपी ने बताया कि ठाकुरगंज पुलिस द्वारा तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया l इन चोरों का चोरी करने का अंदाज कुछ इस तरह था कि यह बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे वही इन आरोपियों ने पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिश्चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के पास भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात 12 एलईडी टीवी 10 गाड़ियां 25000 नकदी व अन्य सामान भी बरामद हुए l पकड़े गए आरोपियों के नाम अजय,फरीद,सचिन है जिनको ठाकुरगंज पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया l