पत्रकार उपेन्‍द्र राय और प्रसून राय पर सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने संदेहास्‍पद वित्‍तीय लेनदेन और राष्‍ट्रीय महत्‍व के अति संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में झूठी जानकारी देने के आरोप में वरिष्‍ठ पत्रकार उपेन्‍द्र राय और एयर वन ऐविएशन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रसून राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन्‍होंने हवाई अड्डे जैसे संवेदनशील स्‍थानों में पहुंच बनाने के लिए झूठी जानकारी दी और इसके लिए संदेहास्‍पद वित्‍तीय लेन-देन किए। जांच एजेंसी ने इस मामले में दिल्‍ली, नोएडा, लखनऊ और मुम्‍बई में आठ स्‍थानों पर छापे मारे।