मायके में आई दलित महिला के साथ रात में घर में घुसकर दबंग युवक ने छेड़छाड़ कर मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दलित उत्पीड़न सहित मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दीपावली त्यौहार पर वह अपने मायके ग्राम भजनपुरवा आई थी।रात्रि में वह घर के अंदर लेटी थी ।तभी गाव का दबंग युवक कौशल पुत्र राम विलास घर में घुस आया।और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।जब उसने शोर किया ।तो वह मारपीट कर जाति सूचक गालिया देते हुए जान से मार डालने धमकी देते हुए भाग गया।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर दलित उत्पीड़न ,छेड़छाड़ ,व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर जांच चेत्राधिकारी बिलग्राम देवेंद्र सिंह को सौपी गयी हैं।