श्री योगी द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को आर्थिक सहायता

मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को 92 लाख 63 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ज्यातादर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी व लिवर से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं। श्री योगी द्वारा जिन लाभार्थियों की सहायता की गई है, उनमें इलाहाबाद से श्री दिलीप कुमार, मिर्ज़ापुर से श्री अनूप कुमार चौबे और सीतापुर से श्रीमती कृष्णा कुमारी आदि शामिल हैं।