मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने गंभीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को 1 करोड़ 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। ज्यातादर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी व लिवर से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हैं। मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी द्वारा जिन लाभार्थियों की सहायता की गई है, उनमें फैज़ाबाद से श्रीमती अंजू गुप्ता, इलाहाबाद से श्रीमती महमूदा बेग़म और बुलंदशहर से श्री विनोद कुमार आदि शामिल हैं।