पत्नी के रहते दूसरी लड़की को घर में रखकर मारपीट कर भगा देने के मामले में पीड़िता ने तहसील दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने पति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के गांव बलजीत पुरवा मजरा गौतरा निवासी नीलम देवी पत्नी राजेश ने 5 जून को तहसील दिवस में पति के विरूद्ध शिकायत पत्र दिया था। जिसमें उसने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी के होते हुए दूसरी लड़की को घर में रख लिया। जिसके कारण वह नीलम देवी को मारपीट कर घर से भगा दिया ।