दलित एक्ट में चार पर रिपोर्ट दर्ज

शाहाबाद (हरदोई) – भूमि विवाद के चलते दबंगों ने दलित  व उसके घर की महिलाओं को लाठियों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी बृजकिशोर के अनुसार पड़ोस के अनिल, विजय, अरविंद और मूलचंद उस की दीवार को काटकर गंदा पानी उसके घर से निकालना चाहते थे। विरोध करने पर उपरोक्त दबंग जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां देने लगे । विवाद बढने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से उसकी भौजाई सत्यवती व  पुत्री को पीटना शुरू कर दिया । बचाने गए ब्रजकिशोर को भी दबंगों ने जमकर धुना । जिससे वह घायल हो गया । घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।