पांच सगे भाइयों समेत आठ पर गैंग रेप का मुकदमा

          बिलग्राम क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने आठ लोगों पर अपहरण कर गैंग रेप का आरोप का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है । मामले में पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों को दिये प्रार्थना पत्र पर सीओ के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है ।
           मिली जानकरी के मुताबिक एक लगभग 22वर्षीय विवाहिता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गत 27फरवरी को वह अपने घर में थी तभी गांव के सात व्यक्ति जिसमें पांच सगे भाई और दो अन्य तथा एक अन्य व्यक्तियों ने  उसे अपहरण कर लिया ।जिसके बाद वे सभी उसे एक अन्य गांव में आरोपी व्यक्ति के घर रखकर लगातर दुराचार करते रहे । जब वह एक दिन बचकर निकल पाई । तो उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकरी दी । परंतु रिपोर्ट दर्ज न होने पर उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जिसके उपरांत सीओ के निर्देश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।मामले में कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट आई जी के आदेश पर दर्ज करते हुए पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है ।