हरदोई-संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत के गांव की नाबालिक लड़की के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संडीला कोतवाली के जामू गांव की एक व्यक्ति की नाबालिक लड़की 5 जुलाई को शाम शौच के लिए जंगल में गई थी कि गांव के इलियासपुत्र इसाक नाबालिक लड़की के पास गया और बुरी नियत से उसको पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उस लड़की ने शोर मचाया तो वहां पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए इलियास धमकी देते हुए भाग गया थाना संडीला की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी।