मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

पिहानी हरदोई- पिहानी क्षे, के ग्राम बड़तला मजरा अब्दुल्ला नगर निवासी पुत्तु 55 वर्ष पुत्र शहजादे ने कोतवाली पिहानी में तहरीर दी। जिसमें बताया कि दिन सोमवार को मै इलाहाबाद बैंक रैंगाई शाखा से घर वापस आ रहा था। जब मैं जुगियापुर के आगे पहुंचा तो अब्दुल्ला पुत्र मगरे 60 वर्ष, लियाकत पुत्र अब्दुल्ला 40 वर्ष निवासी इंतियाज पुरवा मजरा अब्दुल्ला नगर मुझे गंदी -गंदी गालियां देने लगे। मेरे मना करने पर मुझे लाठी डंडो से मारने पीटने लगे। उसकी तहरीर पर कोतवाली पिहानी में रिपोर्ट दर्ज हुई।